गीत: नई डगर नया सफर कदम मिला के चल
नई डगर नया
सफर कदम मिला के चल । नौनिहाल देश के मुस्कुरा के चल । ॥ धृ ॥
पर्वतो को लांघते शेर से दहाड़ते । बढ़ चले ये काफिला मुश्किले पछाड़ते ।
हर कदम नई उमंग मे उठा के चल। ॥ १ ॥ नौनिहाल ...
हाथ हाथ में लिए साथ साथ चल दिया । देश पर सदा मिटे देश के लिए जिये ।
एकता का गीत आज गुनगुनाते चल ॥ २ ॥
अब विकास की किरण खोल रही है नयन । मेघ सरस झूमते हो रही धरा मगन ।
खेत खेत मे किसान को जगा के चल ॥ ३ ॥
---साभार बाल पदावली
very nice. Good to see such beautiful compilation. I went back to my memory lane in my school days where we have performed on this song.
ReplyDeleteबहुत बदिया
ReplyDeleteBahut sundet
ReplyDelete